फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर दिखाने को रखें लिफाफे और जूट के थैले, पॉलीथिन का कर रहे इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने 15 किलो पॉलिथीन जब्त की
विज्ञापन

शामली। शासन ने 15 जुलाई से पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। नगर पालिका ने चेतावनी अभियान चलाते हुए 15 किलो पॉलिथीन जब्त की है।
प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद दुकानदार, सब्जी और फल विक्रेता मंगलवार को पॉलिथीन का जमकर इस्तेमाल करते नजर आए। दुकानदारों ने दुकानों पर जूट के थैले और कागज से बने लिफाफे रखे हैं। हालांकि ग्राहकों को सामान देते समय छिपाकर रखी पॉलीथिन का जमकर प्रयोग करते नजर आए। ठेलियों पर आम व केले वहीं सब्जी मंडी में दुकानदार सब्जियां भी पॉलीथिन में डालकर देते देखा गया। वहीं, नगर पालिका ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के पूर्ण समाधान दिवस पर व्यस्त रहने के कारण शहर में चेतावनी अभियान चलाया। इसके साथ ही दुकानों, फल और सब्जी विक्रेताओं के यहां तलाशी लेते हुए करीब 15 किलो पॉलिथीन भी पकड़ी। वहीं, सभी को आज के बाद पॉलिथीन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी। मंगलवार को किसी से कोई जुर्माना नहीं वसूला गया। इस दौरान सफाई इंस्पेक्टर गोविंद सिंह, बिटटू सिंह, वरिष्ठ लिपिक सुभाष चंद, कर्मचारी विनोद, इकबाल और साजिद आदि मौजूद रहे। लिपिक सुभाष चंद ने बताया कि बुधवार से नगरपालिका कर्मचारियों व प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें