फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में ड्रेस वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव गढ़ी दौलत और किवाना के माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूल ड्रेस और पुस्तक वितरित की गई। गांव गढ़ी दौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तहसीलदार कैराना रणवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनिफार्म और पुस्तक वितरित की। उन्होंने कहा कि बच्चे टाइम टेबल बनाकर पढ़े। ऐसे पढ़ने से समस्याओं का हल ढूंढने में आसानी होगी। गुुरुओं और माता-पिता के संरक्षण और उनके अच्छे संस्कार एवं मार्गदर्शन से जीवन में सफलता की ऊंचाई तक पहुंच सकते है। उन्होंने विद्यालय में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन, कासिम शाह, मंजू हसन, विवेक चौहान, हाकिम अली, मानसी अहमद, इलियास, इनाम सहित आदि मौजूद रहे। उधर, गांव किवाना के प्राथमिक विद्यालय में भी प्रधानाचार्य अजय तोमर ने छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें