झिंझाना। एआरटीओ ने मेरठ- करनाल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेत से लदे आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया। मंगलवार की सुबह एआरटीओ मुंशीलाल ने काठा नदी पुल के पास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान तीन ट्रकों को ओवरलोड के चलते पकड़ा। इसके अलावा पांच ट्रकों को शामली में एसटी तिराहे पर पकड़ कर सीज कर दिया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि ट्रकों से दो लाख 56 हजार रुपये राजस्व वसूला गया है। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।