फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव फूसगढ़ निवासी देवेंद्र ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 24 मई को उसकी भाभी को प्रसव पीड़ा होने पर ऊन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि वहां तैनात स्टाफ नर्स ने पहले महिला का एक प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया और कहा कि बच्चा सामान्य स्थिति में है। रात्रि करीब 12 बजे नर्स बोली कि गर्भवती को शामली चिकित्सालय में भर्ती कराना पडे़गा। इसके बाद महिला को शामली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उससे पहले 20 हजार रुपये जमा करा लिए गए। दो दिन तक महिला को अस्पताल में रखा और बच्चा पैदा होने पर छुट्टी करते वक्त 25 हजार रुपये मांगे। इस दौरान आरोपी स्टाफ नर्स के कहने पर मात्र दो हजार रुपये कम किए और 43 हजार रुपये वसूले गए है। एसडीएम ने मामले की जांच थानाध्यक्ष को सौंपी है। उधर, ऊन सीएचसी प्रभारी लेखराम के अनुसार मामला संज्ञान में नहीं है। जांच की जाएगी। दूसरी तरफ, थानाध्यक्ष एमएस गिल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें