फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में मच्छरों का प्रकोप, फोगिंग कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम के चलते कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मच्छरों से परेशानी के चलते कस्बेवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से फॉगिंग कराने की मांग की है। जलालाबाद में गर्मी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कस्बे के नागरिक मच्छरों के कारण परेशान है तथा छोटे-छोटे बच्चे भी मच्छरों के काटने से बिलखते रहते है। नगर पंचायत द्वारा गर्मी के मौसम में अभी तक कस्बे के किसी भी वार्ड में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग नहीं कराई। कस्बे के नागरिकों ने नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार से मिलकर मांग की है कि कस्बे में बढ़ते हुए मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए जल्द से जल्द नगर पंचायत द्वारा फॉगिंग कराई जाए। इस दौरान नफीस अहमद, मोहम्मद हाफिज, सईद, कृष्णपाल, विनोद, राकेश कुमार, नरेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें