फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

479 रुपये प्रति हजार देनी होगी ईंट पथाई की मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ईंट भट्ठों पर वर्ष 2017-18 के लिए ईंट पथाई का रेत निर्धारित कर दिया गया है। अब ईंट भट्ठा संचालकों को प्रति हजार 479 रुपये ईंट पथाई के रूप में श्रमिकों को देना होगा। यदि कोई ईंट भट्ठा संचालक इसका उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि ईंट पथाई की दर का निर्धारण करने के लिए 17 मई को ईंट भट्ठा मालिकों और श्रमिक यूनियन के बीच वार्ता हुई थी। इसमें समझौता किया गया था कि वर्तमान सीजन में ईंट पथाई की दर प्रति हजार 479 रुपये श्रमिकों को दिलाई जाएगी। इसके अलावा जमादारों का कमीशन अलग से देना होगा। यदि श्रमिकों को पूर्व से कोई सुविधा मिल रही है, तो उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी। सहायक श्रम आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी ईंट भट्ठा संचालकों को ईंट पथाई रेट के मुताबिक ही श्रमिकों को भुगतान करना होगा। यदि इस हिसाब से भुगतान नहीं किया जाता है और शिकायतें मिलती हैं, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अभाविप ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन
शामली। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन मोहल्ला शांति नगर में किया गया। तहसील संयोजक हिमांशु गौतम ने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए लोगों में जागरूकता होनी जरूरी है। बीमारी के लक्षण पता चलने पर डाक्टर से सलाह करके उपयुक्त उपचार लेना चाहिए। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुज धानिया, अनुराग धानिया, शेखर कादियान, पुनीत कुमार, अर्पित मलिक, राहुल खिप्पल, ऋषभ जैन आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


अनाधिकृत प्रतियोगिता कराने वालों पर होगी कार्रवाई
शामली। एम्योचर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव ओम सिंह वर्मा ने बताया कि कुछ प्राइवेट संस्थाएं स्टेट, ऑल इंडिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता करा रही हैं, जो अनाधिकृत हैं। आरोप है कि कबड्डी प्रतियोगिताओं के नाम पर खिलाड़ियों से वसूली भी होती है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को भ्रमित करके अनाधिकृत प्रतियोगिताएं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें