शामली। श्री बालाजी शोभायात्रा सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय छठा श्री बालाजी जयंती महोत्सव सोमवार को शुुरू हो रहा है। सुबह नौ बजे नौकुआं रोड जैन मोहल्ला बाबा दयाल दास मंदिर में संकट मोचन कष्ट निवारण महायज्ञ महाआरती एवं महाभोग प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंगलवार को सुबह आठ बजे 108 दीप ज्योति प्रज्वलित करके छप्पन भोग लगाया जाएगा। सुबह नौ बजे संगीतमय सुंदर कांड पाठ आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को दोपहर एक बजे श्री बालाजी महाराज की भव्य रथयात्रा और शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली जाएगी। शोभायात्रा का समापन एवं महा आरती रात्रि आठ बजे की जाएगी।