प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने पर 39 के खिलाफ एफआईआर
शामली। कैराना लोक सभा उपचुनाव को लेकर चल रहे प्रशिक्षण में गैरहाजिर पीठासीन और मतदान अधिकारियों के खिलाफ प्रभारी कार्मिक बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गैरहाजिर में शामली से 11 और मुजफ्फरनगर में 28 रहे हैं, जिसमें शामली से एक पीठासीन अधिकारी व 10 मतदान अधिकारी रहे। मुजफ्फरनगर से चार पीठासीन अधिकारी और 24 मतदान अधिकारी गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि इसमें सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक, सफाई कर्मचारी, एएनएम, प्रवक्ता आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ शामली कोतवाली और मुजफ्फरनगर के सदर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।