शामली। पावर कारपोरेशन विभाग की बिलिंग गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शामली विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम व कांधला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार का लाइन हानियों को कम करने के लिए लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के शामली वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूूर ने बताया कि बिजली की बिलिग गुणवत्ता में सुधार करने द्वितीय खंड विद्युत वितरण के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम को प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक लाख पचास हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र व लाइन हानियो को कम करने के लिए कांधला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार को 15 हजार रुपये की धनराशि पारितोष और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम विद्युत प्रशिक्षण संस्थान सरोजनी नगर लखनऊ में आयोजित किया गया।