फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के डाक कर्मियो ने चार सूत्रीय मांगो को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के डाक कर्मियों ने अपनी मांगों को शहर के प्रगति मार्केट में स्थित विश्वकर्मा पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

बुधवार को माजरा रोड प्रगति मार्केट स्थित विश्वकर्मा पार्क में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ मुजफ्फरनगर मंडल के अध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में डाक कर्मियों ने अपनी चार सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। डाक कर्मियों ने कमलेशचंद कमेटी की सातवां वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने व पुरानी पेंशन योजना नियम 1972 अनुसार पेंशन दिए जाने, विभागीय कर्मचारी के समान सभी सुविधाएं करना और जीडीएस पद हटाकर विभागीय कर्मचारी का दर्जा दिए की मांग की है। मौके पर नरेश कुमार शर्मा, विजयवीर त्यागी, देशराज शर्मा, स्वराज सिंह, सत्यपाल, सचिन कुमार बनत, सन्नी सहगल, अरविंद चौधरी, धर्मपाल, रामेश्वर, सतीश कुमार, कंवरवीर, अजित सिंह, मांगेराम, रामनिवास, अजय, हरिकिशन, सलेक चंद, देवेंद्र अनिल शर्मा, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें