फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्व बख्शे नहीं जाएंगे। एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्व बख्शे नहीं जाएंगे
विज्ञापन

कैराना।
एएसपी श्लोक कुमार ने कैराना उपचुनाव के तहत पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले शरारती तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एएसपी श्लोक कुमार ने कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दृष्टिगत पहले ही शरारती तत्वों के विरुद्ध मुचलके पाबंद कराने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कैराना क्षेत्र अति संवेदनशील श्रेणी में आता है, जिस कारण यहां पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। चुनाव में जो लोग गड़बड़ी कर माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। एएसपी ने ग्रामीणों से भी बातचीत पूर्व चुनाव के हालातों के बारे में बातचीत की और माहौल खराब करने वाले लोगों की तत्काल सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को देने को कहा। साथ ही, उन्होंने शांतिपूर्ण उपचुनाव कराने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान सीओ राजेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें