फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताए लू से बचने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर के बनखंडी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-10 में आयोजित कार्यशाला में बच्चों को गर्मी से बचने के तरीके बताए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। 20 मई से विद्यालय के बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश भी शुरू हो रहे हैं। उसी को देखते हुए बच्चों की जागरूकता हेतु विद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। गर्मी में गर्म हवा और बढ़े हुए तापमान के कारण लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों को धूप में निकलते वक्त सिर ढककर रखने, तेज धूप से आते ही और ज्यादा पसीना आने पर तुरंत ठंडा पानी न पीने, खाली पेट धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। गर्मी के दिनों में बार-बार पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। पानी में नींबू एवं नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीते रहने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त गर्मी के मौसम में सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहने चाहिए जिससे गर्मी कम लगे। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के अतिरिक्त अखिलेश मौर्य, आदित्य कुमार, रेनू सैनी, बेबी, सुशीला, सुरेश बाला इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें