ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से रोष
कैराना। आर्यपुरी देहात में खराब विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान के पति सत्तार अली ने बताया कि उनके गांव आर्यपुरी में एक सप्ताह से अधिक समय से 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा आर्यपुरी गांव में एक कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति के लिए दूसरा ट्रांसफार्मर अधिकारियों द्वारा एक माह पूर्व मौके से हटवा दिया गया था। इस कारण कॉलोनी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। ग्राम प्रधान के पति सत्तार अली के नेतृत्व में कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और उपजिलाधिकारी कैराना दुष्यंत कुमार मौर्य को इस संबंध में ज्ञापन पत्र सौंपा। शहजाद अली, उमेश, राजकुमार, मोहम्मद यूसुफ, इकबाल, उमरदीन, असलम, कासिम, सकिला, खतीजा आदि मौजूद रहे।