कांधला।
हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से दो किसानों की दस बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी किसान इंद्रपाल व नवाब की ईंख की फसल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। किसानों के अनुसार पूर्व में कई बार इन जर्जर तारों को बदलने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। सोमवार को जर्जर तार के टूटकर गिरने से इंद्रपाल और नवाब के गन्ने में आग लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों किसानों का करीब दस बीघा गन्ना जल गया। किसानों ने मामले में डीएम को पत्र भेजकर आर्थिक सहायता की मांग की है।