फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए वार्ड सभासद भी चाहते हैं निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सांसद और विधायक निधि की तरह ही नगर निकाय के वार्ड सदस्य भी विकास कार्यों के लिए सभासदों की निधि निश्चित कराने की मांग की है। नगर पंचायत बनत के वार्ड सदस्य योगेंद्र, रीतू सैनी, कंवरपाल, रामपाल सिंह, बबलू कुरैशी, नसीम अहमद, मुनीजा, साबरा बेगम, गोविंदा आदि ने सीएम को पत्र भेजा है। कहा कि जनता द्वारा सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है। विकास कार्यों को लेकर जनता की अपेक्षाएं रहती हैं, लेकिन वार्ड सदस्य ों के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है कि वह अपने वार्ड में खुद ही विकास करा सकें। मांग की कि वार्ड में अधीनस्थ कर्मचारी को सभासद के अधीन किए जाने, सभासद को अपने कार्यालय के रखरखाव, चपरासी एवं खर्च हेतु नियत धनराशि दिलाने और सभासदों को नियत वेतन भी दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


बिजनौर में होगा किसान-मजदूर की समस्या को लेकर सम्मेलन
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की ओर से 20 अप्रैल को बिजनौर में महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बंधु ने बताया कि महासम्मेलन में किसान और मजदूरों की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में कई प्रदेशों के पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या को लेकर शीघ्र ही प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें