फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंदौडा तोल केद्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भंदौड़ा तौल केंद्र पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

बाबरी। भंदौड़ा गांव के तौल केंद्र पर तौल लिपिक के गायब हो जाने के बाद किसानों ने हंगामा काटा। किसानों ने तौल लिपिक की शिकायत बजाज शुगर मिल व डीसीओ को फोन पर शिकायत करके तौल लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल थानाभवन का तौल केंद्र भंदौड़ा गांव में है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे तौल केंद्र पर तौल कर्मचारी केंद्र से गायब हो गया। किसान गन्ना लेकर गांव के केेंद्र पर पहुंचे तो मौके पर तौल लिपिक गायब मिला। तौल लिपिक के गायब हो जाने के बाद गुस्साए किसानों ने हंगामा काटा। मौके पर ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया है कि तौल लिपिक दो घंटे का तौल करके बीच में ही छोड़कर भाग गया है, जिससे किसान परेशान हैं। ग्राम प्रधान अमित शर्मा ने फोन पर बजाज चीनी मिल व जिला गन्ना अधिकारी से मोबाइल से शिकायत की। हंगामा करने वाले किसानों में ग्राम प्रधान अमित शर्मा, अरुण कुमार ,संजय शर्मा, सुरेश, कुमार, रमेशचंद, सुरेंद्र शर्मा, धर्मपाल सिंह , राजबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें