कैराना (शामली)। एंटी भूमाफिया टीम ने पुलिस बल के साथ गांव खुरगान में ग्राम सभा की करीब 90 बीघा भूमि से कब्जा हटवाया। शुक्रवार को तहसीलदार अभयराज पांडेय एंटी भूमाफिया टीम और पुलिस टीम के साथ गांव इस्सोपुर खुरगान में पहुंचे। जहां पर उन्होंने ग्राम सभा की भूमि की पैमाइश की। यहां पर भूमाफिया द्वारा अधिकारियों को अवैध कब्जे किये जाने की शिकायत की जा रही थी। टीम ने मौके पर पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जों पर ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन चलवा दी। वहां बोई गई फसलों को नष्ट करा दिया गया। इस दौरान बंजर की लगभग 90 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। उपरोक्त भूमि पर 09 भूमाफिया का कब्जा बताया जा रहा है। तहसीलदार अभयराज पांडेय ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ टीम का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।