फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लापरवाही पर सीडीओ हुईं नाराज

Fri, 16 Mar 2018 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली के गढ़ीपुख्ता मार्ग पर सड़क का निरीक्षण करतीं सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा शामली से दुल्लाखेड़ी-थानाभवन मार्ग में लापरवाही बरती जा रही है। 21 किमी लंबाई वाले इस मार्ग का निर्माण अप्रैल माह तक पूरा होना है, लेकिन अभी तक सिर्फ पौने दो किमी ही सड़क बनी है। निर्माण सामग्री को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई और गुणवत्ता के साथ तेजी से निर्माण कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा अन्य अधिकारियों को साथ लेकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की जांच भी कराई। साथ ही सड़क निर्माण बंद मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण अप्रैल तक पूरा होना है, तो इस धीमी गति से कैसे होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए, यदि गड़बड़ी पाई जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। सड़क चौड़ीकरण की मांग शामली। गांव बधेव में चौधरी जितेंद्र सिंह के आवास पर ग्रामीणों की सभा हुई। उसमें शामली-दुल्लाखेड़ी थानाभवन मार्ग की चौड़ाई सात मीटर कराने की मांग उठाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता भी पड़ता है। वाहनों की अधिकता है, जिस कारण मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए। इस दौरान अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल, नितिन देशवाल, रणकुमार, अश्वनी, रमेश मुखिया, सन्नी, पप्पू चौधरी, प्रमोद निर्वाल, राजपाल सिंह, बलबीर सिंह और आदेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें