घायल गोवंश का कराया उपचार
शामली। बुधवार को एक घायल गोवंश (बछड़ा) कोतवाली परिसर में पड़ा कराह रहा था। उसके पैर में गहरा घाव था और घाव में कीड़े भी पड़ रहे थे। इसी दौरान सीओ सिटी कार्यालय में तैनात मुख्य पेशकार रकम सिंह ने अपने साथियों देवेंद्र शर्मा, अभिषेक त्यागी, नितिन सिरोही और देवेंद्र के साथ मिलकर गोवंश का उपचार कराने में जुट गए। पशु चिकित्सक से सलाह लेने के बाद दवाई मंगाकर गोवंश का उपचार किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके पैर के जख्म को साफ किया और कीड़े भी निकाले। उपचार के बाद गोवंश को छोड़ दिया गया। पुलिसकर्मियों के इस कार्य को देखकर काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने कहा कि पुलिस का यह कार्य काफी सराहनीय है।