फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। करंट लगने के कारण एक 35 वर्षीय महिला झुलस गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौसाना के खोड़समा निवासी 35 वर्षीय महिला नीलम दोपहर अपने घर पर थी। दोपहर महिला ने स्टेब्लाइजर से वोल्टेज बढ़ाई, तो उसमे करंट होने के कारण महिला बुरी तरह से झुलस गई। इस पर परिजनों ने गंभीर हालात में महिला को शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय के पश्चात महिला ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला के शव को लेकर गांव में पहुंचे। उधर, महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पूर्व महिला के पति की भी मौत हो गई थी, जिसके बाद से महिला के पिता उसके साथ रहते थे। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें