फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीनों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में संग्रह अमीनों ने धरना दिया। उन्होंने बताया कि सामयिक सेवाओं को जोड़े जाने, ग्रेड वेतन में वृद्धि करने, पदोन्नति की पूर्ण व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय पदोन्नति वेतन प्रदान करने, मोटरसाइकिल भत्ता, पदनाम परिवर्तन, प्रतिभूति की समाप्ति, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न बंद करने सहित 11 मांगे उठाई गई। संगठन के शामली तहसील अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में हुए आंदोलन के बाद प्रमुख सचिव राजस्व के स्तर पर बैठक में बनी सहमतियों पर क्रियान्वयन नहीं किया गया। संग्रह अमीन कठिन परिश्रम करके नकद रूप में शासकीय कोषागार में धनराशि जमा करते हैं। प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संवर्ग की मांगो पर शीघ्र ध्यान आकर्षित करना चाहिए। इस दौरान अरुण कुमार, ओमपाल सिंह, सलेकचंद, शेखर कुमार, मुकेश शंकर, राजेंद्र कुमार, पंकज राणा, यशपाल सिंह और अजित सिंह आदि राजस्व संग्रह अमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें