शामली। आर्य विद्वान आरडी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए यज्ञ-हवन, वेदों का अध्ययन करना होगा। उन्होंने कहा कि वेदों की शिक्षा को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
बुधवार को आर्य विद्या सभा प्रधान राजपाल आर्य के आवास पर ऋषि बोध सप्ताह के तहत हवन-यज्ञ वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। नरेश दत्त आर्य ने भजनों के माध्यम से आर्य समाज का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने कहा कि वेद ईश्वर की वाणी है। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद ने वेद की वाणी का जगत में प्रचार प्रसार किया। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना करके सामाजिक बुराई दूर करके प्रकाश फैलाने का काम किया गया। यजमान अशोक आर्य, बसंत आर्य को आर्य समाज के पदाधिकारियों को वैदिक साहित्य भेंट किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, शामली नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजना बंसल, आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, पूर्ण चंद आर्य, आर्य विद्या सभा के प्रधान राजपाल आर्य ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आईआई के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योग पति जेके जैन, आलोक जैन, सुभाष चंद धीमान, रमेश विश्वकर्मा, योगेंद्र कुमार, रविंद्र आर्य, अशोक आर्य, लक्ष्मी चंद आर्य, विवेक प्रेमी, डाक्टर रविकांत, डाक्टर रविंद्र तोमर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर दयाल आर्य ने किया।