फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति चाहिए तो, जाना होगा हर दिन कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद के इंटर कॉलेजों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को अब घर बैठे छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सकेगा। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति पाने के लिए कॉलेज में 85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करानी होगी। शासन ने कॉलेजों के भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। काफी छात्र और छात्राएं केवल छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए अपना पंजीकरण कॉलेजों में कराते हैं। बिना कॉलेज ही गए घर बैठे छात्रवृत्ति का लाभ ले लेते हैं। अब किसी को भी घर बैठे छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सकता। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि पत्र आया है। जनपद के राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जनपद के पांचों विकास खंड व शहरी क्षेत्र के वित्तविहीन व सहायता प्राप्त कॉलेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी । डीआईओएस ने बताया कि सत्यापन में जिन कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 85 प्रतिशत से कम मिलेगी उनको छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शीघ्र ही सत्यापन कार्य पूरा कराकर रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति पाने के लिए अब हर हाल में अपनी 85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करानी होगी। चंद्रशेखर-कार्यवाहक डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें