फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना।
विज्ञापन

पुलिस और एआरटीओ की टीम ने बुधवार को शहर में एसटी तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, कैराना में भी पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वॉड ने शहर में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की।
बुधवार सुबह आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और पुलिस टीम ने एआरटीओ मुंशीराम तथा अन्य कर्मियों के साथ एसटी तिराहे पर वाहन चेकिंग शुरू कराई। दोपहर तक वाहन चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान 80 वाहनों के चालान काटे गए। उधर, एंटी रोमियो स्क्वॉड ने शहर के मिल रोड, हनुमान रोड, सीबी गुप्ता कालोनी, आर्यपुरी नाला पटरी, शिव चौक आदि स्थानों पर मनचलों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कई युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमने पर रोका और चेतावनी देकर छोड़ा गया। उधर, कस्बा कैराना में बुधवार सुबह सात बजे एसआई जितेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ कस्बा कैराना में कन्या इंटर कालेज, दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज और चैक बाजार के अलावा ट्यूशन जाने वाले मार्गो पर एंटी रोमियो अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ा और बेवजह घूमने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, थाने के सामने, एसबीआई शाखा के पास तथा कांधला तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 बाइक के चालान काटे गए तथा एक बाइक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा सहित पकड़ा युवक
कैराना। पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान खुरगान चौराहे से तमंचा और कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नौशाद कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान का रहने वाला है। बुधवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें