अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं लेने पर भड़के किसान
शामली।
तौल केंद्र पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेने से मना करने पर एक किसान ने तोल लिपिक के साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है।
गांव मुड़भर निवासी मनोज कुमार गांव लांक में तितावी शुगर मिल के केंद्र पर तौल लिपिक है। मनोज के अनुसार सोमवार को गांव लांक निवासी एक किसान अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर तौल केंद्र पर पहुंचा। मनोज ने गन्ना तौलने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इस बात का मनोज ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मशीन तोड़ दी तथा सेंटर पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर अन्य किसान भी एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उधर, जलालाबाद में क्षेत्र के गांव सात गांवों अंबेहटा, सोहजनी, अहमदपुर, जानीपुर, दखोड़ी जमालपुर आदि के किसानों ने बजाज चीनी मिल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह थानाभवन शुगर मिल सामान्य जाति का गन्ना नहीं ले रहा है। किसानों में वाकत अली, निफासत, ताबेकरीम, जाहिद, जाकिर,देवेंद्र, कंवर, नाथीराम, लालू, अख्तर,जाहिद, जमशेद आदि शामिल रहे।
अश्लील हरकतें कर रहे दो आरोपी पकड़े
शामली। गांव निवासी अमित व केतन कैराना रोड पर आने जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।