फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी श्रद्घानंद के बलिदान को लेकर गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में भारतीय देशभक्त आंदोलन के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी आर्य समाजी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्घानंद के बलिदान पर आयोजित हुई। गोष्ठी में सतबीर ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार की स्थापना कर देश के युवाओं को गुरुकुल की शिक्षा प्रदान कराने का संकल्प लिया था। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि स्वामी ने दिल्ली में अंग्रेजों के सामने छाती खोलकर अंग्रेजों को ललकारा था। जिसके बाद उन्हें किसी कायर ने पीछे से गोली मार दी थी। वह बहुत ही बहादुर आंदोलनकारी थे। उन्होंने स्वामी महर्षि दयानंद के संदेश सुनकर ही स्वतंत्रता सेनानी बनकर देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था। इस दौरान आकाश सागर, लखन लाल, मोहित, हरपाल, वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें