रिक्शे चलाने वाले एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। मोहल्ला रामनगर निवासी चरणजीत सिंह चावला कांशीराम आवास में रह रहा था। वह रिक्शा पर अपना जीवन यापन कर रहा था। परिजनों के अनुसार सुबह चरणजीत रिक्शा लेकर घर से निकल गया था। रास्ते में हार्ट अटैक आने पर मौत हो गई। उधर, लगातार बढ़ती ठंड के बावजूद नगर पंचायत जलालाबाद की ओर से अभी तक नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण कस्बावासियों में रोष व्याप्त है।
धूमधाम से मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
जलालाबाद। कस्बा में डॉ. धर्मवीर पाल के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उसमें भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर नगर इकाई तक अनुशासन के साथ पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा तथा मलिन बस्ती में जाकर गरीब परिवारों की समस्याओं को भी जानें। बैठक में जिला महामंत्री आनंद पुंडीर, नरेश शर्मा, चक्रेश चौहान, बोबी शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील पाल, नगर मंत्री अशोक कोरी, शिवकुमार प्रजापति, डॉ. सुभाष पाल, डॉ. धर्मवीर पाल आदि मौजूद रहे।