बर्फीली हवाओं ने कंपकंपाया
शामली। पिछले दो दिन से रात में पाला व दिन मे धूप निकलने से मौसम में बदलाव हो गया।
सोमवार को बदले मौसम के बाद शुक्रवार को रात में पाला पड़ने और दिन मे धूप के साथ बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई थी। पिछले दो दिन से रात में पाला और दिन में धूप निकलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। शनिवार की रात पाला पड़ने से रविवार की सुबह बर्फीली हवाएं चलने मौसम में ठिठुरन रही। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि रात में पाला पड़ने से रात का तापमान में 4 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस में गिरावट आने की संभावना है। अगले सप्ताह के आखिर में मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है।