फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को मिली कांग्रेस की बागड़ौर, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांट व गुलाल लगाकर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय कांग्रेेेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के चुने जाने की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
रविवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 132 साल के गौरवशाली इतिहास में राहुल गांधी 60 वें अध्यक्ष है। उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस मजबूत होकर निकलेगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान रहा है। बैठक में बाबू खान, लाखन सिंह, रामकिशोर पारचा, राजेश कश्यप, राजपाल सिंह भारती, रामकुमार कश्यप, लोकेश राणा, सागर कुमार, नीरज भार्गव, अमित डिंपल शर्मा, सुरेश पाल सैनी, राधेलाल शर्मा, जेके जैन आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें