फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल के पास बनाए जाएंगे बेरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

निकाय चुनावों की मतगणना के लिए झिंझाना में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतगणना स्थल के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। साथ ही कई स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि मतगणना स्थल की तरफ वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। एसडीएम ऊन और थाना प्रभारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ऊन तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता, ऊन और झिंझाना की मतगणना एक दिसंबर को कस्बा झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में होगी। सोमवार को एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य तथा झिंझाना थानाध्यक्ष भगवत सिंह ने मतगणना स्थल का जायजा लेकर अधीनस्थों को व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। एक दिसंबर को मतगणना स्थल राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज गेट से भीड़ को रोकने के लिये ऊन रोड पर बालियान नर्सिंग होम पर एक बैरियर, दूसरा मुख्य बाजार में, तीसरा सम्राट सिनेमा रोड और चौथा बैरियर इंटर कालेज गेट के सामने वाली गली में लगाया जाएगा। इसके अलावा बड़े वाहनों को रोकने के लिए करनाल हाईवे गाड़ी वाला चौराहा, डेयरी चौक व चंदनपुरी मार्ग पर बैरियर लगाकर पुलिस व्यवस्था रहेगी। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। मतगणना स्थल के चारों तरफ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें