फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की खातिर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। सोमवार को जलालाबाद, शामली और झिंझाना में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलनों में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, सांसद हुकुम सिंह और विधायक तेजेंद्र निर्वाल सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीजान से जुटने का आह्वान किया।
सोमवार को शामली में फव्वारा चौक के पास आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद हुकुम सिंह और विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी मेहनत से जुट जाएं। इस दौरान मनोज सिवाच, प्रसन्न चौधरी, मृगांका सिंह, दीपिका संगल, अजय संगल, जेके जैन, मोहित जैन, कंवरबीर कांबोज, अरविंद संगल, सूर्यवीर सिंह, यशपाल पंवार, अंकित गोयल, महेशचंद बंसल और डॉक्टर विपिन कौशिक ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन की अध्यक्षता रतन सिंह और संचालन सुनील अरोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, झिंझाना स्थित आर्य समाज धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद हुकुम सिंह और उनकी बेटी मृगांका सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इसके अलावा जलालाबाद में भी कार्यकर्ता सम्मेलन में गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान राजेंद्र चेयरमैन, चक्रेश चौहान, बोबी शर्मा, ठाकुर ओमवीर सिंह, नरेश शर्मा और डाक्टर जयपाल प्रधान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें