शामली।
मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। जिसके चलते बीएसए चंद्रशेखर ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने ब्लाक में रैली निकालने के निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने बनत और शामली में 14 नवंबर को पूर्वाह्न 11.00 बजे और कैराना, कांधला, झिंझाना, जलालाबाद, एलम और थानाभवन में 15 नवंबर को रैली निकालने के निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने सभी विद्यालयों को जागरूकता के लिए बैनर, पोस्टर बनाने के भी निर्देश दिए हैं।