फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रोफा के बीज खाने से बिगड़ी थी बच्चों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

बाईपास पर सफा कॉलोनी के सात बच्चों की हालत जेट्रोफा के बीज खाने की वजह से बिगड़ी थी। बच्चों को बृहस्पतिवार रात मुजफ्फरनगर रेफर किया गया था। वहां उपचार के बाद बच्चों में सुधार हुआ। एक बच्चे को शुक्रवार को घर भेज दिया गया। जबकि बाकी बच्चों को देर रात तक घर भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन

भूरा बाईपास स्थित सफा कॉलोनी के बाहरी इलाके में 4-5 पौधे खड़े है। वहां रहने वाले परिवार के लोग इन पौधों के बारे में जानते नहीं हैं। बृहस्पतिवार रात बच्चों ने फल को तोड़ कर उनके अंदर से निकले बीज खा लिए थे। इस कारण सात की हालत बिगड़ गई थी। रात में ही बच्चों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को सफा कालोनी के लोग अपने परिवार के बच्चों को उन पौधों की तरफ जाने से रोकते रहे और पौधों पर लगे फल को खाने से भी मना कर दिया। यहां रहने वाले अब्दुला, शमीम, अख्तर और मोहसिन आदि का कहना था कि प्रशासन को इन पेड़ों को कटवाना चाहिए। ताकि अन्य किसी परिवार का बच्चा इनका फल खाने से बीमार न पड़े। उधर, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के प्रोफेसर ने पौधे को देखने के बाद बताया कि यह जेट्रोफा का पौधा है। इसका बीज खाने से व्यक्ति बीमार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें