फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना की दस किमी की परिधी में आने वालों को थाने में जमा कराने होंगे शस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक रास्तों पर नुक्कड़ सभाओं पर रोक
विज्ञापन

कैराना।
कस्बे की दस किलोमीटर परिधि में आने वाले ग्रामीणों को भी अपने लाइसेंसी असलहा निकाय चुनाव से पहले थाने में जमा कराने होंगे।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था के मद्देनजर गाइड लाइन जारी हो गई है। इसमें कस्बे के साथ-साथ 10 किलोमीटर परिधि के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोगों को भी अपने लाइसेंसी असलहा जल्द ही थाने में जमा कराने होंगे। असलहा जमा नहीं कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोई भी प्रत्याशी सार्वजनिक रास्तों व मार्गों पर नुक्कड़ सभा आयोजित नहीं कर सकता। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों की दीवारों पर बैनर पोस्टर लगाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हमलावरों पर कसी नकेल
कैराना। 30 सितंबर की शाम पुलिस ने दभेड़ी खुर्द व खुरगान के बीच जंगल में तमंचे बनाने की सूचना पर छापा मारा था। इस दौरान खुरगान निवासी फुरकान बहरा, गय्यूर हकला व दभेड़ी खुर्द निवासी सलीम पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तीनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करके जेल चले गए थे, जिस पर तीनों आरोपियों का कोर्ट में रिमांड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें