फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम रिद्घि- सिद्धि महायज्ञ किया गया। जिसके बाद अग्रसेन भवन में तिलक समारोह हुआ। इसके बाद बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में हनुमान धाम पर महायज्ञ में मुख्य यजमान पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और उनकी पत्नी मीनू संगल रहीं। अग्रसेन भवन में तिलक समारोह हुआ, जिसमें महाराजा अग्रसेन को लोगों ने तिलक किया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, मेरठ, मुजफ्फरनगर व दिल्ली आदि स्थानों से बैंडबाजे शामिल रहे। शोभायात्रा में लोक नृत्य और सांस्कृतिक झांकियों की भी धूम रही। जिसमें राधा कृष्ण, भोलेनाथ, कृष्ण सुदामा, हनुमान, मां दुर्गा, महाराजा अग्रसेन, यमराज आदि की सुंदर सुंदर झांकियों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

वहीं, शोभायात्रा में अभिमंत्रित 2100 कुबेर यंत्र एवं श्रीफल लक्ष्मी यंत्र प्रसाद स्वरूप महाराजा अग्रसेन के रथ से वितरित किए गए। जिसको पाने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत करते हुए जलजीरा व पानी पिलाया गया। शोभायात्रा हनुमान धाम से वीवी इंटर कॉलेज रोड होते हुए फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक होते हुए अग्रसेन पार्क में पहुंचकर समापन हुआ। यात्रा के समापन पर अग्रसेन पार्क में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक आनंद गर्ग, अध्यक्ष संगीत कुमार गोयल, महामंत्री सुमित बंसल, कोषाध्यक्ष सुधीर मित्तल, संयोजक मनोज गर्ग, कृष्ण कुमार, अशोक गोयल, प्रवीण गोयल, संदीप, राहुल, सचिन, आशीष जिंदल, दीपक गर्ग, प्रदीप संगल, विवेक संगल, अरुण बंसल, चंचल, महेश तायल, राजेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें