दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत मन्ना माजरा में विद्युत लाइन के लिए जा रहे विद्युत खंभे को कुछ युवकों ने तोड़ दिया। विभाग के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दे डाली। बाद में ठेकेदार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने किया विरोध
कैराना। विद्युत निगम के जेई इंतजार अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव मंडावर में एलटी लाइन के लिए विद्युत पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। गांव के कुछ लोगों ने सड़क किनारे पोल लगाने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया, जिस कारण पोल लगाने का काम रोकना पड़ा। जेई ने पुलिस से कार्य के लिए सुरक्षा की मांग की।