फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में ई टेंडरिंग के बारे में समझाई बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ई टेंडरिंग के बारे में समझाई बारीकियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ई टेंडरिंग प्रणाली ठीक ढंग से लागू करने के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ई टेंडरिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में यूपीएलसी संस्था द्वारा भेजी गई मास्टर ट्रेनर कविता जोशी ने विभागों द्वारा ई टेंडरिंग के अंतर्गत प्रक्रियाओं के बारे में बताया कि किस तरह ऑनलाइन टेंडर भरना, ऑनलाइन टेंडर प्रकाशित करना तथा टेंडर को खोलने आदि के बारे में समझाया। एनआईसी के अधिकारियों द्वारा ई टेंडरिंग प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का निदान किया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहम्मद प्रवेज आलम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने अपने विभागों में ई टेंडर प्रणाली लागू करने के लिए आरंभिक तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ई टेंडरिंग प्रणाली बेहद सरल व पारदर्शी है। शासन द्वारा समस्त जनपदों में इसे पूर्णतया लागू किये जाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद स्तरीय विभागों के अधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शशांक मित्तल और कपिल पंवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज शामली पहुंचेंगे मंत्री चेतन चौहान
शामली। करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उसमें उत्तर प्रदेश खेल, युवा कल्याण व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने के लिए बृहस्पतिवार को ही भाजपा कार्यकर्ता जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें