फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में प्रवेश कराने से मना किया रुपये कम लौटाये

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप
विज्ञापन

कैराना। मोहल्ला अंसारियान निवासी हासिम ने मुख्यमंत्री, जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम और कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक दिन पहले वह शामली रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अपनी बच्ची का एडमिशन कराने गया था। वहां किताबों और यूनिफार्म के नाम पर उससे पांच हजार रुपये जमा कराए गए थे। उसने जब स्कूल का कोर्स देखा तो उसने एडमिशन कराने से इंकार कर दिया और अपने पांच हजार रुपये वापस मांगे। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने 1100 रुपये कम दिए। जब उसने पूरे रुपये वापस मांगे तो स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह स्कूल का नियम है। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको वहां से धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें