शामली।
पंतजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से गांव खेड़ी पट्टी में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का हवन पूजन के साथ समापन हो गया। योग प्रचारक नरेंद्र सिंह ने लगातार पांच दिनों तक ग्रामीणों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, वक्रासन आदि आसन कराया। बताया कि अगर सभी को स्वस्थ जीवन जीना है तो उन्हें नियमित योग करना होगा। इस दौरान रणबीर, चंद्रपाल, तेजपाल, सुरेंद्र, देवेंद्र, विक्रम, महेंद्र, अर्पित, प्रेमसिंह आदि मौजूद रहे।