फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के निशानेबाजों ने मेरठ में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
निशानेबाजों ने मेरठ में जीते पदक
विज्ञापन

शामली। मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने पदक जीते।
क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि आईआईएमटी कॉलेज में 8 से 11 जुलाई तक चतुर्थ टॉप शॉट शूटिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें गांव टिटौली निवासी अमन चौधरी ने एयर पिस्टल यूथ वर्ग में 400 अंकों में से 382 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। एयर राइफल में भैसवाल के गौरव पंवार ने 400 में से 379 अंक पाकर कांस्य पदक जीता। एयर राइफल जूनियर महिला वर्ग में वृत्तिका चौहान ने 400 में से 377 अंक पाकर रजत पदक और सृष्टि खैवाल ने 371 अंक पाकर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता से लौटने पर विजेता निशानेबाजों का आरके पीजी कॉलेज समिति अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र वर्मा ने सम्मान किया। इस दौरान मुकेश, तपन मलिक, कोच मनोज, विक्रांत निर्वाल, पुष्पेंद्र, गौरव, संजीव खैवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें