फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। प्राचीन मदरसा इशातुल इस्लाम में हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर टीकाकरण किया गया। साथ ही, डॉट्स भी पिलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को हज कमेटी की ओर से 2019 की हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए नगर के पानीपत रोड पर स्थित जिला स्तरीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें इटावा से आए मुख्य हज प्रशिक्षक सैयद फुरकान अली ने तमाम आजमीन हज को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि हज यात्रा के दौरान हज यात्रियों को तमाम प्रकार की सावधानी बरतनी चाहिए। इस बार दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टर्मिनल-3 से हज यात्रियों की फ्लाइट उड़ान भरेगी, इससे पहले दो से फ्लाइट जाती थी। उन्होंने बताया कि हज यात्री हज कमेटी के रेपर भी अपने साथ लेकर जाएं, जिससे उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हज यात्रियों को टीकाकरण किया गया तथा उन्हें डॉट्स पिलाने के साथ ही हेल्थ कार्ड भी दिए गए। इस अवसर पर मदरसे के मोहतमिम मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी ने कहा कि बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग, जिन्हें अल्लाह अपने मुबारक घर में बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि हाजियों को तमाम दुनियादारी को भुलाकर खुदा से लौ लगानी चाहिए। इस अवसर पर जिला हज ट्रेनर हाजी हाशिम, मास्टर समीउल्लाह खान, हाजी सूफी अनीस खां, डा. अज्मतुल्लाह खान, डा. आमिर खान, कारी साजिद, इंतजार अंसारी, हाजी इरफान खां, हाजी भूरा, कलीम, अहतशामुल हक, हाजी अबरार शम्सी, हाजी तस्लीम, हाजी खुर्शीद, राशिद, मास्टर यामीन, हाजी अफजाल, मुजीब इलाही, नसीम राही आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें