फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर पुल चौडीकरण का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर में जर्जर हो चुके पूर्वी यमुना नहर के पुल व छोटी नहर के पुल के चौड़ीकरण को लेकर कांधला विकास मंच के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने संज्ञान लेते हुए उसमें जल्द ही उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कई दिन पूर्व कस्बे मे राज्य मंत्री सुरेश राणा के पहुंचने पर कस्बे के लोगों के साथ ही कांधला विकास मंच के पदाधिकारियों द्वारा कस्बे के लोगों की समस्याओं को देखते हुए नहर पुल के चौड़ीकरण की मांग की गई थी। शनिवार को राज्य मंत्री सुरेश राणा का पत्र कांधला विकास मंच के संयोजक अमित गर्ग को प्राप्त हुआ है, जिसमें राज्यमंत्री ने लिखा है कि उन्होंने नगर की पुलों की समस्याओं को देखते हुए उक्त समस्याओं के पत्र के साथ अपनी संस्तुति करते हुए माननीय सिंचाई मंत्री को प्रेषित कर दिया है। जल्द ही नगर के पुल के चौड़ीकरण के साथ पुलों की मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से कराया जाएगा। राज्यमंत्री के पत्र आने से लोगों को उक्त समस्या के समाधान होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें