फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने टक्कर से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से दो बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ऊन क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी नाहर सिंह अपने बेटे सोनी के साथ एक दिन पूर्व गांव तितारसी में रिश्तेदार के यहां आया था। शुक्रवार सुबह नाहर सिंह, सोनी व तितारसी निवासी रिश्तेदार सचिन व रामभूल के साथ दो बाइकों से गांव हथछोया लौट रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर थाने के समीप एक कार ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, आरोपी चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें