शामली। दो दिन पहले हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम गरम होना शुरू हो गया। शुक्रवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
बृहस्पतिवार दोपहर बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को दिन का पारा बढ़ना शुरू हो गया। दिन निकलने के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए। उमस भरी गर्मी होने से लोगों का हाल बेहाल रहा। 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलने से दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि शनिवार- रविवार को दो डिग्री पारा बढ़ेगा। उसके बाद मामूली मौसम में हल्का सुधार रहेगा।