फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में आवारा गोवंश से छुटकारा दिलाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा गोवंश से छुटकारा दिलाने की मांग
विज्ञापन

कांधला। कस्बा एलम में आयोजित पंचायत में आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान की भरपाई को चर्चा की गई। पंचायत में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से पांच दिन में छुटकारा नहीं मिलने पर आंदोलन की तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एलम के मोहल्ला शास्त्री नगर में चौधरी सुभाष पंवार के घेर पर हई पंचायत में किसान राजेंद्र पवार ने बताया कि पिछले काफी समय से आवारा पशुओं के कारण उनकी फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है, अनेकों किसानों के खेत तो आवारा पशुओं ने पूरी तरह उजाड़ दिए हैं। किसान इन पशुओं के कारण बहुत ही परेशान हैं। पिछले करीब दो वर्षों से इन आवारा गोवंश के कारण गरीब किसानों को लाखों रुपये का नुकसान लगातार हो रहा है। एक ओर तो प्रदेश की योगी सरकार आवारा गोवंश को गौशाला में भेजने का दावा कर रही है, लेकिन हमारे कस्बा एलम में सैकड़ों से ज्यादा की संख्या में आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान कर रहे हैं। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा कि पूरी रात जागकर पहरा देकर अपनी फसलों का बचाव कर रहे हैं। पंचायत की अध्यक्षता राजवीर सिंह और संचालन विनोद पंवार ने किया। पंचायत में ओमबीर सिंह, बृजेश पंडित, विपिन सभासद, अजय पंवार, यशपाल सिंह, नाथीराम, रामपाल सिंह, योगेंद्र पंवार, प्रमोद कुमार, जयवीर सिंह, नीरज पंवार, सहदेव, बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें