फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान करें, लोगों का जीवन बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान करें, लोगों का जीवन बचाएं
विज्ञापन

शामली। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून (शुक्रवार) को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान और निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान कर महादान करें। शिविर का आयोजन सुबह नौ से शाम तीन बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

खून जिंदगी का सबसे अनमोल रत्न है। जिंदगी में एक बार दिया रक्त कई लोगों के चेहरों और जिंदगी में खुशी ला सकता है। इसी कोशिश के तहत अमर उजाला इस शिविर का आयोजन कर रहा है। इस एक दिन के शिविर में आकर और रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण में लोग अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। शिविर में लिया गया रक्त स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक में जाएगा। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिनके जरिये वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं। शिविर में ग्लोबल शांति केयर अस्पताल और इंडियन रेडक्रास सोसायटी का भी सहयोग होगा। शांति केयर अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ, फिजिशयन, हड्डी रोग के अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम मरीजों की निशुल्क जांच कर परामर्श भी देगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इसमें मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें