लखनऊ मीटिंग में होने के कारण सुनवाई स्थगित
कैराना। कैराना के मंडावर यमुना खादर में दो कंपनियों को छोड़े गए रेत खनन के ठेके के मामले में पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित लोक सुनवाई डीएम के लखनऊ मीटिंग में होने के कारण स्थगित कर दी गई। शासन ने मंडावर यमुना खादर में पीसी गुप्ता एंड कंपनी व शिवा बिलटेक कंपनी को 5-5 साल के लिए रेत खनन का पट्टा आवंटित किया था। रेत खनन के मामले में पर्यावरण स्वीकृति हेतु क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की और से बुधवार तीन बजे तहसील मुख्यालय पर लोक सुनवाई की बैठक का आयोजन किया गया था। तीन बजे से ही मंडावर और आसपास के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय पर आना शुरू हो गया था। जिलाधिकारी के लखनऊ मीटिंग में होने के कारण करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद ग्रामीण वापस लौटने शुरू हो गए। डीएम के लखनऊ में होने के कारण लोक सुनवाई की बैठक स्थगित कर दी गई। इस मामले में एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने बताया कि डीएम के लखनऊ मीटिंग में होने के कारण बैठक स्थगित की गई है।