फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जब्त की पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया
विज्ञापन

कैराना। पॉलिथीन के खिलाफ पालिका का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। बुधवार को दूसरे दिन तहसील के खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना व पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पालिका की टीम ने पॉलिथीन के उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें चौक बाजार व शामली रोड से दुकानदारों तथा ठेली वालों से 260 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। इसके साथ ही 2600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान रविंद्र कुमार, राजकुमार, रविकांत, अबसार अहमद, राकेश कुमार, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें