गोष्ठी में सूखे-गीले कूड़े की दी जानकारी
शामली। नगर पालिका परिषद शामली द्वारा गंगा मंदिर में चल रहे योग कक्षा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ठोस अपशिष्ट कचरे के बारे में जानकारी दी गई। बुधवार को आयोजित गोष्ठी में नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक आदेश सैनी एवं राखी यादव, एसबीएम उत्तम सिंह ने सूखा और गीला कूड़ा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूखा और गीले कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखे जाए और उनमें कूड़ा डाला जाए। गोष्ठी में सभासद मालिनी गर्ग, योगाचार्य डॉक्टर कुमद शर्मा और डाक्टर विपिन कौशिक ने विचार व्यक्त रखते हुए सफाई पर जोर दिया। गोष्ठी में रोबिन गर्ग, प्रदीप, अमित गुप्ता, शशिकांत, सुभाष बाबू आदि मौजूद रहे।