जलालाबाद। जलालाबाद देहात, चंदेना माल, दखोड़ी जमालपुर आदि गांवों में सरकारी सहायता से चल रहे गौ आश्रय स्थलों का राजस्व टीम ने सोमवार को निरीक्षण किया। टीम ने गोवंश के रखरखाव ठहरने, चारे, पानी आदि की व्यवस्था को देखा।
राजस्व निरीक्षक रूपराम के अनुसार जलालाबाद देहात में बनाए गए गो आश्रय स्थल में 86 और जलालाबाद गोशाला में 165 गोवंश हैं, जिनके लिए लगभग 40 बीघा भूमि में हरे चारे की बुआई, भूसा, पीने के पानी के लिए सबमर्सिबल पंप और ठहरने की उचित व्यवस्था है। ग्राम चंदेनामाल में बनाए गए गौ आश्रय स्थल में 65 गोवंश हैं। दखोड़ी जमालपुर में 43 गोवंश हैं। दोनों स्थानों पर गोवंश के लिए चारा, भूसा, पानी आदि की व्यवस्था के साथ-साथ ठहरने की व्यवस्था करा दी गई है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। राजस्व टीम में निरीक्षक रूपराम के साथ लेखपाल अंकुर कुमार आदि शामिल रहे।
वांछित की तलाश में दबिश
जलालाबाद। पुलिस ने मोहल्ला कुरैशी चौक में गोकशी में वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।